मक्का हादसे पर सोनिया गांधी ने दुख जताया

मक्का हादसे पर सोनिया गांधी ने दुख जताया

नई दिल्ली। सऊदी अरब स्थित मक्का की मशहूर मस्जिद अल हरम में शुक्रवार को एक क्रेन गिरने से हुए हादसे में भारतीय नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से भारतीयों की सुरक्षा और सहायता के लिए पर्याप्त कदम उठाने की मांग की है घटना पर शोक जताते हुए सोनिया गांधी ने अपने संदेश में घायलों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की हैI साथ ही केंद्र सरकार से मक्का में मौजूद भारतीयों को सुरक्षा प्रदान करने के अलावा, पर्याप्त कदम उठाने की मांग भी की है।
जानकारी हो कि सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का की मशहूर मस्जिद अल हरम में शुक्रवार को एक क्रेन गिरने से मरने वालों की संख्या 107 हो गई है। मृतकों मे दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

Next Story