बोको हरम से महिलाओं और बच्चों को छुड़ाने का दावा

अबुजा । नाइजीरियाई सेना ने आंतकी संगठन बोको हरम के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई में कम से कम बारह महिलाओं और बच्चों को रिहा करवाने का दावा किया है।
नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता के अनुसार बोको हराम के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई में सेना ने पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में आंतकी संगठन के शिविरों को नष्ट किया है। इस दौरान सेना ने कम से कम बारह महिलाओं और बच्चों को भी आंतकी संगठन के चंगुल से मुक्त करवाया है।
इस साल बोको हरम के विरूद्ध नाइजीरिया और उसके सहयोगियों चाड, नाइजर और कैमरून के सम्मिलित अभियान में सैकड़ों बंधकों को रिहा करवाया गया है। इसमें कई महिलाएं और लड़की भी शामिल है। हालांकि सेना के प्रवक्ता ने यह नही बताया कि छुड़ाई गए बंधकों में गत वर्ष अप्रैल माह में चिबोक के एक स्कूल से अगवा की गई 219 लड़कियां शामिल है कि नही।
जानकारी हो कि इस्लामिक चरमपंथी संगठन बोको हराम ने हाल में नाइजीरिया और निकटवर्ती क्षेत्रों में किए विस्फोट घटनाओं में कई महिलाओं और लड़कियों का उपयोग किया है।

Next Story