मक्का हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 29 पहुंची

मक्का हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 29 पहुंची

मीना। सऊदी अरब में भगदड की घटना में मरने वाले भारतीयों की संख्या 29 हो गयी है। इस घटना में अब तक कुल 769 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री खालिद अल फलीह ने बताया कि मरने वालों का आंकडा बढकर 769 हो गयी है। पहले का आंकडा 717 का था। घायलों की संख्या भी 934 तक पहुंच गयी है।
उन्होंने कहा कि हज से जुडी कुछ आखिरी रस्मों को पूरा करने में हाजियों की मदद के लिए शनिवार को बडी संख्या में विशेष बलों की तैनाती की गई।
इधर, जमारात सेतु पर बहुत सारे सुरक्षाकर्मी देखे गए। इसी स्थान पर शैतान को कंकड मारने की रस्म को अंजाम दिया जाता है। इसी रस्म के लिए आगे बढने के दौरान गुरुवार को भगदड मची थी। सउदी गृह मंत्रालय ने कहा कि उसने हज को सुरक्षित रबनाने और भीड के प्रबंधन के लिए एक लाख पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।

Next Story