मुख्यमंत्री से मिलने भूखे पेट पदयात्रा पर निकले तीन युवक

कोलारस। कोलारस नगर से बीते रोज रविवार की दोपहर जगतपुर स्थित हनुमान मंदिर से तीन युवक पद यात्रा करते हुये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देने एवं क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने रवाना हुये। जिनका पहला पड़ाव लुकवासा के पास रविवार की रात्रि रहा। आज बदरवास के पास पहुचंने की जानकारी दी गई है।
प्रेस को जानकारी देते हुए विष्णु पुत्र रक्टूराम सैन ने बताया कि भारत के ह्रदय प्रदेश कहलाने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से क्षेत्रीय जनता क ी समस्याओं के स्पष्टï समाधान हेतु उनके दर्शनों की आश में पैदल यात्रा का द्रड़ संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्यशैली और घोषणाओं की लोकप्रियता से प्रभावित होकर अपने दो अन्य साथियों के साथ भोपाल तक पैदल यात्रा करने का क्रंातिकारी कदम उठाते हुये कहा कि जब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट नहीं होगी तब तक अन्न का दाना ग्रहण नहीं करूगा। मुख्य मंत्री से मिलने के लिये कोलारस से भोपाल तक की मंजिल का सपर संघर्ष कर पैदल यात्रा करके पूरा कंरूगा। आगामी 10 से 15 दिनों के बीच भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री से मिलने की उम्मीद है। उनसे मुलाकात होने पर उनके द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लिए आभार तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। विष्णु सैन के साथ सूआलाल धाकड़ राई वाले, शिवम सैन जगतपुर भी विष्णु के साथ पद यात्रा पर रवाना हुये। कोलारस एवं लुकवासा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने उन्हें रवाना किया। आज बदरवास एवं दो दिन वाद गुना पहुंचने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विष्णु सैन एवं उनके साथियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

Next Story