भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है: डोनाल्ड ट्रम्प
![भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है: डोनाल्ड ट्रम्प भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है: डोनाल्ड ट्रम्प](https://www.swadeshnews.in/h-upload/old_feeds/107597-sOHBEu780zfnz3bqOykL2PO40JKJN8sO.jpg)
वाशिंगटन। रिप्लिकन की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की रेस में शामिल डोनाल्ड ट्रम्प ने पहली बार भारत की तारीफ की है। उनका मानना है कि भारत प्रगति की राह पर चल रहा है, लेकिन कोई इस बारे में चर्चा नहीं कर रहा है।
एक अमेरिकी न्यूज़ चैनल को दिये साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि चीन ने भी इसी तरह से शुरुआत की थी। अब भारत ने भी शुरुआत की है और बेहत अच्छा कर रहा है। लेकिन भारत के बारे में कोई चर्चा नही कर रहा। उन्होंने कहा कि आज लोग भारत और चीन की बात कर रहे हैं। भले ही आर्थिक दृष्टिकोण से ही कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका काफी पीछे रह गया है जो कि काफी दुखद है। हमें अब वो सम्मान नही मिल रहा है।
जानकारी हो कि डोनाल्ड ट्रम्प इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी तारीफ कर चुके हैं। जब मोदी ने सत्ता संभाली थी तो उन्होंने कहा था कि सालों की सुस्ती के बाद अब निवेशक भारत लौट रहे हैं। मुंबई में उन्होंने कहा था कि भारत के बारे में अब लोगों की धारणा बदल रही है।