नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर
X
रांची | रांची के पास बुंडू में गुरुवार देर रात सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया। दो जवान घायल हुए हैं। उनका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से चार हथियार भी बरामद किए गए हैं।
यह मुठभेड़ रांची-टाटा एनएच 33 पर तैमारा घाटी के बीच हुई। रात करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई फायरिंग अहले सुबह तक जारी रही। दोनों ओर से करीब दो हजार राउंड फायरिंग हुई। सुबह इलाके में सर्च आपरेशन के दौरान नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए।
मुठभेड़ में सीआरपीएफ की तीन कंपनियों के अलावा जिला पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल थे। मुठभेड़ के कारण रांची-टाटा सड़क पर रात पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। घायल जवानों में गोविंद सिंह और सद्दाम अंसारी शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हुई है।
Next Story