प्रधानमंत्री ने मिजोरम और अरूणाचल की जनता को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने मिजोरम और अरूणाचल की जनता को बधाई दी

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ट्विटर पर अपने संदेश में कहा कि मिजोरम की अद्भुत जनता को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। आगामी वर्षों में मिजोरम प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए। वहीं अरूणाचल प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी कहा कि अरुणाचल प्रदेश की नई सरकार को लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं। स्थापना दिवस पर अरूणाचल की जनता को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। वह आने वाले वर्षों में राज्य के समग्र विकास की प्रार्थना करते हैं I
जानकारी हो कि उत्तर-पूर्व स्थित मेघालय की स्थापना 20 जनवरी 1972 को और अरुणाचल प्रदेश की स्थापना 20 फ़रवरी 1987 को हुई थी I

Next Story