पेरिस हमलों के आरोपी का जल्द होगा फ्रांस प्रत्यर्पण

पेरिस हमलों के आरोपी का जल्द होगा फ्रांस प्रत्यर्पण

ब्रुसेल्स | पेरिस हमलों के प्रमुख आरोपी अबदेसलाम का जल्द ही फ्रांस प्रत्यर्पण हो जायेगा। इससे जु़ड़ी कानूनी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी हैं। अबदेसलाम को फ्रांस को सौंपे जाने से जुड़े समझौते को एक सरकारी रिपोर्ट में अधिसूचित कर दिया गया गया है। प्रत्यर्पण का आधिकारिक आदेश शुक्रवार को जारी किया जाएगा, लेकिन यह पहले से ही लागू करने योग्य है।

बेल्जियम के एक संघीय अभियोजक को ब्रूश की जेल में बंद अबदेसलाम से बातचीत करने की अनुमति देने के लिए गुरुवार दोपहर को परिषद चैम्बर की सुनवाई आयोजित की गई थी। बेल्जियम के संघीय वकील ने 18 मार्च को गिरफ्तार अबदेसलाम को फ्रांस प्रत्यर्पित करने का विरोध नहीं किया है। बेल्जियम के एक समाचार पत्र के मुताबिक अबदेसलाम अब भी ब्रुसेल्स में हुये हमलों का आरोपी है। पत्र के मुताबिक फ्रांस की जेल में रहते हुये भी उसपर बेल्जियम में संयुक्त रुप से मुकदमा चलाया जायेगा।

अबदेसलाम 13 नवंबर 2015 की रात को पेरिस में हुये हमलों का आरोपी है जिसमें 130 लोगों की मौत हुई थी। उस रात अबदेसलाम के भाई ब्रहीम ने स्वयं को बम से उड़ा लिया था। अबदेसलाम को 18 मार्च को बुसेल्स पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के चार दिन बाद ही ब्रुसेल्स में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ ।

अबदेसलाम का कहना है कि उसे इस हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद उसके वकील सवन मेरी ने कहा कि अब उनका मुवकील पेरिस प्रत्यर्पण का विरोध नहीं करना चाहता और वह नहीं जानता की बेल्जियम में आतंकी हमला होने वाला था।

Next Story