चित्रकला प्रदर्शनी में दिखेंगे विविध रंग
चित्रकला प्रदर्शनी में दिखेंगे विविध रंग
ग्वालियर। सफर आर्टिस्ट ग्रुप, महाराजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला सांस्कृति समिति द्वारा शनिवार को लघु चित्रकला प्रदर्शनी में पहाड़ी चित्रकला के विविध रंग शीर्षक से प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कांगड़ा, गुलेर व वसोहली के चित्र प्रमुख रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।
प्रदर्शनी के संयोजक अजय कुमार व मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र नागवंशी ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदर्शनी में चित्रकार विजय शर्मा, परीक्षित शर्मा एवं दीपक भंडारी मुख्य रूप से शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रात: 6 बजे आईटीएम के कुलाधिपति रमाशंकर सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी 2 से 4 अप्रैल तक शाम 5 से 8 बजे तक खुली रहेगी।
Next Story