भाजपा का नया दफ्तर सिर्फ इमारत नहीं, त्याग हैः मोदी

भाजपा का नया दफ्तर सिर्फ इमारत नहीं, त्याग हैः मोदी

भाजपा का नया दफ्तर सिर्फ इमारत नहीं, त्याग हैः मोदी

नई दिल्ली| पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में भाजपा के नए दफ्तर की आधारशिला रखी और कहा कि भाजपा का नया दफ्तर सिर्फ इमारत नहीं, त्याग है। रक्षाबंधन के अवसर पर भूमि पूजन के कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित, लालकृष्ण आडवाणी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पीएम मोदी ने भूमि पूजन के बाद कार्यकर्ताओं और दफ्तर के कर्मचारियों को संबोधित किया। सबसे पहले उन्होंने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतले वाली साक्षी मलिक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेटी साक्षी ने नया सम्मान दिया है। देश की बेटी ने रक्षाबंधन के अवसर पर तिरंगे के लिए नई ताकत और सम्मान अर्जित किया है। बहुत बहुत बधाई।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का नया दफ्तर सिर्फ इमारत नहीं, त्याग है। यह राष्ट्र निर्माण की व्यवस्था का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से भाजपा ने सबसे अधिक बलिदान दिया है।

उन्होंने कहा, हम भीड़ नहीं संगठन के लिए काम करने वाले लोग हैं। कोई भी लोक लुभावनी वाली बात कर दो तो भीड़ मिल जाती है लेकिन हर कठिनाई में टिकने की ताकत कंधा से कंधा मिलाकर काम करने से मिलती है।

उन्होंने कहा, भाजपा का नेतृत्व है, विपक्ष में पडे़ रहेंगे तो पडे़ रहेंगे लेकिन विचार के लिए जीएंगे। ये हमने कर के दिखाया है।

Next Story