जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी ने लिया मां का आशीर्वाद
अहमदाबाद | अपने जन्मदिन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात गुजरात पहुंचे। अहमदाबाद में स्थानीय हवाई अड्डे पर मोदी का भव्य स्वागत किया गया।
पीएम मोदी का आज 66वां जन्मदिन है। उन्होंने गांधीनगर में अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद ट्वीट कर कहा कि मां की ममता, मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां राज्य की राजधानी के रायसान इलाके में अपने भाई पंकज मोदी के आवास पर पहुंचे जहां पर उनकी 97 वर्षीय मां रह रही हैं।
प्रधानमंत्री ने अपनी मां से आशीर्वाद लिया और उनके साथ करीब 25 मिनट व्यतीत किये। बाद में वह राजभवन चले गये। 17 सितंबर 1950 को जन्मे मोदी आज 66 साल के हो गये।
Next Story