जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन से राजमार्ग बंद, कई वाहन फंसे
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध होने पर कई वाहन फंसे हुए हैं। जम्मू और श्रीनगर से यातायात की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां कई वाहन फंसे हुए है। सडक़ से मलबा हटाने का काम जारी है। यह भूस्खलन रामबन जिले के मेहर क्षेत्र में गुरुवार शाम हुआ।
आपको बता दें कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात गुरुवार को बहाल कर दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, वाहनों को केवल जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति है। राजमार्ग पर किसी भी वाहन को विपरीत दिशा से आने की अनुमति नहीं होगी।
पिछले पांच दिनों से बंद राजमार्ग को रविवार से खोला गया था। सडक़ों की स्थिति खराब होने के कारण केवल एकतरफा यातायात को ही अनुमति दी जा रही थी।
Next Story