चैम्बर की नई कार्यकारिणी आज संभालेगी कामकाज
आगरा। नेशनल चैम्बर की वर्तमान कार्यकारिणी की अंतिम बैठक का आयोजन शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में किया गया। बैठक में प्रकोष्ठ चेयरमैन एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ चैम्बर के सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अध्यक्ष अशोक कुमार गोयल ने वर्ष 2016-17 के दौरान चैम्बर को प्राप्त उपलब्धियों, आयव्यय व गतिविधियों के बारे में सभी को जानकारी दी।
बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 58 नये सदस्य चैम्बर से जुडे हैं जो चैम्बर की लोकप्रियता दर्शात हैं। वर्षभर जिन सदस्यों ने चैम्बर की कार्य प्रणाली में उद्योग एवं व्यापार समस्याओं को निराकरण करने में अपना सहयोग प्रदान किया उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने चैम्बर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को वर्षभर उनके द्वारा दिये गये सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा किया गया।
बैठक में उपाध्यक्षद्वय गिरीशचन्द गोयल, राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरिन्दर सिंह, सतीषचन्द गुप्ता, केके पालीवाल, एसपी फरसैया, राजकुमार अग्रवाल, सूरजप्रकाश जैन, शांतिस्वरूप् गोयल, सोहनलाल जैन, योगेन्द्रकुमार सिंघल, अमर मित्तल, राजीव गुप्ता, अनिल वर्मा, अनिलकुमार गोयल आदि उपस्थित रहे। चैम्बर की नई कार्यकारिणी आज जीवनी मंडी स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे अपना कार्यभार संभालेगी।