चीन में भूकंप से आठ की मौत
बीजिंग। चीन के पश्चिमी क्षेत्र शिजियांग में गुरुवार आए भूकंप से आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।
भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.4 आंकी गई है। सरकारी मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 58 मिनट पर आया।
भूकंप का केंद्र पामीर पठार के दक्षिणूर्वी भाग पर आठ किलोमीटर की गहराई में था। बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5.4 तीव्रता वाले इस भूकंप के बाद भी कई झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान जारी हैं। इस भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
चीन भूकंप प्रशासन ने कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से आठ किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के कारण मकानों में दरारें आ गई है और कुछ मकान क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है।