जेईई एडवांस2018 में पहली बार हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिए जाएंगे सवाल
आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस-2018 का इनफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया है। जेईई एडवांस में पहली बार सवाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिए जाएंगे। जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन 2 मई से शुरू होंगे और ये 7 मई तक किए जाएंगे। जेईई एडवांस परीक्षा 20 मई को सुबह 9 बजे से 12 बजे व दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगी।
यह पहली बार है जब स्टूडेंट्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सवाल देख सकेंगे। अब तक एग्जाम ऑफलाइन होने के कारण पेपर हिंदी या अंग्रेजी में ही आता था। आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस-2018 का इनफॉरमेशन बुलेटिन जारी कर दिया है।
ऑनलाइन पेपर की खास बात यह भी रहेगी कि छात्र स्क्रीन पर एक साथ सभी सवाल देख पाएंगे। इसके साथ ही कितने सवाल हल कर दिए हैं, कितने शेष हैं और कितनों को रिव्यू करने के लिए रखा है, इसकी जानकारी अलग-अलग कलर में स्क्रीन पर डिस्प्ले होगी।