भाजपा ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से वकील उज्जवल निकम को बनाया प्रत्याशी, आतंकी कसाब को दिलाई थी फांसी

X
By - स्वदेश डेस्क |27 April 2024 6:01 PM IST
Reading Time: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है
नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज शनिवार को उम्मीदवारों की 15 वीं लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से पूनम महाजन का टिकट काटा है। उनकी जगह आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम को टिकट दिया है।
बता दें कि उज्जवल निकम महाराष्ट्र के जलगांव शहर के एक मराठा परिवार से ताल्लुक रखने वाले मशहूर वकील है। उज्जवल निकम अजमल कसाब केस में सरकारी वकील थे। उन्होंने ही कसाब को फांसी की सजा दिलवाई थी। इसके आलावा उन्होंने 26/11 हमले के मुंबई बम ब्लास्ट केस, गुलशन कुमार मर्डर केस, प्रमोद महाजन मर्डर केस, गेटवे ऑफ इंडिया ब्लास्ट जैसे कई केस लड़े हैं।
Next Story