Sunil Arora Resigns: AAP राज्यसभा सांसद सुनील अरोड़ा का संसद की सदस्यता से इस्तीफा, क्या अरविंद केजरीवाल के लिए दी कुर्बानी?

AAP राज्यसभा सांसद सुनील अरोड़ा का संसद की सदस्यता से इस्तीफा, क्या अरविंद केजरीवाल के लिए दी कुर्बानी?
X

Sunil Arora Resigns from Parliament : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुनील अरोड़ा ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सांसद सुनील अरोड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी है। बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से विधायक का चुनाव लड़ने का टिकट दिया है। स्थानीय विधायक की मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी। ऐसे में अरविंद केजरीवाल के लिए अब राज्यसभा जाने का रास्ता साफा हो गया है।

आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट किया, "लुधियाना पश्चिम उपचुनाव लड़ने के लिए मुझ पर भरोसा जताने के लिए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के प्रति विनम्र और आभारी हूं। अपने गृहनगर से गहराई से जुड़े होने के नाते, मैं समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हूं।

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने सुनील अरोड़ा को पंजाब से विधानसभा उप चुनाव से कैंडिडेट बनाया है। इसके तहत सुनील अरोड़ा ने अपनी संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया है। पार्टी ने बाकायदा इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है कि सुनील अरोड़ा लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

सुनील अरोड़ा द्वारा विधायक का चुनाव लड़े जाने पर उनकी राज्यसभा वाली सीट खाली हो जाएगी। माना जा रहा है कि, उसके बाद अरविंद केजरीवाल को उस सीट पर राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया जाएगा। हालांकि पार्टी ने इससे नकार दिया है।

अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की अटकलों पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बताया कि, अरविंद केजरीवाल राज्यसभा नहीं जा रहे हैं। जहां तक ​​अरविंद केजरीवाल का सवाल है, पहले मीडिया सूत्र कह रहे थे कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। अब मीडिया सूत्र कह रहे हैं कि वह राज्यसभा से चुनाव लड़ेंगे। ये दोनों सूत्र बिल्कुल गलत हैं। अरविंद केजरीवाल आप के राष्ट्रीय संयोजक हैं। मैं मानती हूं कि उनकी मांग बहुत ज्यादा है, लेकिन वह किसी एक सीट तक सीमित नहीं हैं।


Tags

Next Story