पाक ने भारत में फैलाए 1600 करोड़ के नकली नोट!

Update: 2012-01-16 00:00 GMT

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ पाकिस्तान में एक खतरनाक साजिश रची जा रही है। पाकिस्तान सेना के एक अफसर और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर भारत को आर्थिक तौर पर कमजोर करने की साजिश का ताना बाना बुना जा रहा है। आईएसआई ने पूरे भारत में 1600 करोड़ के जाली नोट का जाल फैला दिया है। पिछले दिनों जो दिल्ली में नकली नोट पकड़े गए हैं वो उसी नकली नोटों की खेप का बहुत छोटा सा हिस्सा है।
भारतीय बाजारों में 1600 करोड़ के नकली नोट फैले हो सकते हैं। ये साजिश है नकली नोटों की। जिसका मकसद है भारतीय अर्थव्यवस्था पर वार करना। इस साजिश के तीन मास्टरमाइंड हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, 'डी' कंपनी और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा।
 साजिश का ये त्रिकोण देश पर आर्थिक हमला बढ़ाने की कोशिश में हैं। 1600 करोड़ के नकली भारतीय रूपए हमारे बाजारों में फैलाने की जुगत में है ये त्रिकोण। इसमें से कई करोड़ तो देश में आ भी चुका है। गुरूवार को दिल्ली में 6 करोड़ का नकली नोट बरामद किया गया था जो कि अबतक की सबसे बड़ी रिकवरी है। ये नोट पाकिस्तान के सरकारी प्रिंटिंग प्रेस में छपे हैं।

Similar News