भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष बने अभय चौटाला

Update: 2012-11-30 00:00 GMT

नई दिल्ली | भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष पद पर रणधीर सिंह के मैदान से हटने के बाद अभय चौटाला निर्विरोध चुने लिए गए है।  चौटाला के अध्यक्ष पद के चुने जाने के साथ ही वरिष्ठ वाइस प्रेसीडेंड पद के लिए वीरेंद्र नानावती, महासचिव पद के लिए ललित भनोट,  और कोषाध्यक्ष के लिए एन रामचंद्रम भी निर्विरोध चुने गए है। गौरतलब है कि भनोट राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में भी जेल जा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने भारतीय ओलिंपिक संघ पर प्रतिबंध लगे की धमकी दे रखी है। आईओसी का कहना है कि भारतीय ओलिंपिक संघ के चुनाव ओलिंपिक चार्टर के नियमों के अनुसार नहीं हुए। इसके अलावा अभय चौटला ने यह जानकारी भी दी कि आईओसी को मनाने के लिए दो-सदस्यीय दल को आईओसी मुख्यालय लुसान भेजा जाएगा।



Similar News