इसी महीने महंगा होगा पेट्रोल?

Update: 2012-03-24 00:00 GMT


नई दिल्ली। पेट्रोल और रसोई गैस के दाम जल्दी बढ़ने के संकेत हैं। सरकार कच्चे ईंधन की बढ़ती लागत और तेल कंपनियों के दबाव में इस पर विचार कर रही है। 



पेट्रोलियम मंत्री एस. जयपाल रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि कीमतों का रिव्यू करने की जरूरत है। पेट्रोल की कीमतों से नियंत्रण हटाने के बाद भी तेल कंपनियों ने इसकी कीमतें अपनी लागत के मुताबिक नहीं बढ़ाई हैं। वे इस समय 7.72 रुपये प्रति लीटर के घाटे पर पेट्रोल बेच रही हैं। हालांकि सरकार डीजल की कीमतों से नियंत्रण हटाने के बारे में नहीं सोच रही है। 


 

Similar News