भारत को छह खेलों में पदक जीतने की संभावना

Update: 2012-07-15 00:00 GMT

नई दिल्ली | ब्रिटेन की प्रसिध्द रेटिंग एजेंसी प्राइसवाटर हाउसकूपर्स ने 27 जुला

ई से होने वाले लंदन ओलम्पिक में भारत के छह पदक जीतने की भविष्यवाणी की है। ओलम्पिक में भारत 13 खेलों में हिस्सा ले रहा है और इनमें से छह खेल ऐसे हैं जिनमें भारत के पदक जीतने की प्रबल संभावना है। भारत ने पिछले बीजिंग ओलम्पिक में निशानेबाजी, मुक्केबाजी और कुश्ती में तीन पदक जीते थे जो उसका ओलम्पिक इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इन तीन खेलों के साथ तीन और खेल बैडमिंटन, टेनिस और तीरंदाजी जुड रहे हैं जिनमें भारत पदक जीत सकता है। इन छह खेलों में भारत के पास दुनिया के चोटी के खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में विश्व मुकाबलों में चैम्पियनों को हराया है। भारत के लिए लंदन ओलम्पिक एक ऐसा सर्वश्रेष्ठ मौका है जिसमें कामयाबी की मंजिल भारतीय खेलों के परिदृश्य को पूरी तरह बदल सकती है लेकिन नाकामी उसे मीलों पीछे धकेल सकती है। इन छह खेलों में निशानेबाजी में भारत के पास सबसे यादा पदक उम्मीद है।  11 निशानेबाज लंदन ओलम्पिक में उतर रहे हैं 

Similar News