रंगों से पहचानें लोगों का स्वभाव

Update: 2013-10-29 00:00 GMT

 रंगों की पसंद के अनुसार भी किसी व्यक्ति का स्वभाव मालूम किया जा सकता है। ज्योतिष के अनुसार हमारा जैसा स्वभाव होता है वैसे ही रंग हमारी पसंद होते हैं। रंगों का ग्रहों से भी गहरा संबंध होता है।
वहीं यदि यह कहा जाए कि हमारी पसंद-नापसंद पर शुभ-अशुभ ग्रहों का प्रभाव पडता है तो गलत न होगा। जानकारों का कहना है कि लाल, काला, नीला, हरा, पीला रंग के अनुसार हम अपना स्वभाव जान सकते हैं। निम्नलिखित रंगों के अनुसार हम अपने स्वभाव को जान सकते हैं। लाल- आप बहुत सावधान रहने वाले हैं, आपके जीवन प्रेम का बहुत अधिक महत्व है। काला- आपका स्वभाव रूढिवादी है। साथ ही आपको गुस्सा बहुत जल्द आता है। आपको बदलाव बहुत कम ही पसंद आता है। नीला- आप स्वाभिमानी हैं, किसी से मदद लेना आपको पसंद नहीं होता। प्रेमी को पूरा समय देते हैं। हरा- आप बहुत शांति प्रिय इंसान हैं। लडाई-झगडों से दूर ही रहते हैं। पीला- आप हमेशा खुश रहने वाले इंसान हैं।
दूसरों को हमेशा सही मार्गदर्शन देते हैं। सभी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कहा जाता है कि ज्योतिष के अनुसार उपर्युक्त रंगों के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव लगभग इसी तरह का रहता है। वहीं नौ ग्रहों की अलग-अलग स्थिति के अनुसार स्वभाव में परिवर्तन भी हो सकता है।

Similar News