मंगलयान ने की पांच में से तीसरे चरण की प्रक्रिया पूरी

Update: 2013-11-09 00:00 GMT

नई दिल्ली | भारत के महात्वाकांक्षी मंगल अभियान पर गये मंगलयान को सुबह कक्षा से बाहर निकालने की कुल पांच में से तीसरी प्रक्रिया को अंजाम दे दिया गया। इसरो ने बताया कि यह प्रक्रिया रात दो बजकर 10 मिनट पर शुरु हुई और अंतरिक्ष यान को 707 सेकंड के बर्न टाइम के साथ  धरती से सबसे दूरस्थ बिन्दु: 40,186 किलोमीटर से 71,636 किलोमीटर पर उठा दिया गया।
अंतरिक्ष एजेंसी ने पिछले दो दिन में अंतरिक्ष को मंगल अभियान के तहत कक्षा से बाहर निकलने की पहली दो प्रक्रियाएं सम्पन्न की थीं। यान को कक्षा से बाहर निकालने के लिए पांच प्रक्रियागत अभियानों को अंजाम दिया जाना है। चौथी और पांचवी प्रक्रिया 11 और 16 नवंबर को होगी जिसके तहत इसकी अधिकतम दूरी बढ़ाकर क्रमश: 1 लाख किलोमीटर और 1,92,000 किलोमीटर की जाएगी। बीते मंगलवार यानि पांच नवंबर को इसरो ने मंगल यात्रा पर अपने मंगलयान को भेजा था। जिसके बाद से ही देश विदेश में इसे भारत को अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। यदि यह अभियान पूरी तरह से सफल रहा तो भारत एशिया में ऐसा पहला देश हो जाएगा। 

Similar News