भ्रष्ट लोगों को बचा रहे हैं प्रधानमंत्री: राजनाथ

Update: 2013-12-22 00:00 GMT

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने  आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी सरकार के भ्रष्टों को बचा रहे हैं। मुंबई में महागर्जना रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग गठबंधन को खाद्य पदार्थो की महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया। राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ देश में कई मुद्दों को लेकर नाराजगी है, लेकिन उनमें सबसे प्रमुख कारण महंगाई और भ्रष्टाचार है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में जब कांग्रेस ने सत्ता ग्रहण की तो कहा कि 100 दिनों में महंगाई कम हो जाएगी लेकिन 1000 दिन बीत चुके और कुछ नहीं हुआ। राजनाथ सिंह ने कहा कि आम आदमी बढती महंगाई से परेशान है। इसके विपरीत जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राजग की सरकार थी तो उन्होंने छह वर्षो तक महंगाई पर नियंत्रण रखा था।
राजनाथ ने कहा कि राजग के शासन के दौरान सरकार में शामिल लोगों के खिलाफ कोई आरोप नहीं था। महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार को नई ऊंचाइयों तक ले गई है। इसने आदर्श सोसायटी घोटाला किया। इसका उद्देश्य कारगिल युद्ध की विधवाओं और युद्ध नायकों को आवास उपलब्ध कराना था। सरकार ने जनहित में इसकी जांच करने से मना कर दिया। सिंह ने सवाल उठाया कि क्या भ्रष्टाचार करना जनहित में है

Similar News