यूपी मंत्रिपरिषद का ‌विस्‍तार, दागी चेहरा भी शामिल

Update: 2013-02-07 00:00 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में करीब ग्यारह महीने पुरानी अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार का विस्तार कर 12 नए मंत्री शामिल किए गए। इनमें एक कैबिनेट, दस 11 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। राज्य मंत्रिमंडल में अब कुल मंत्रियों की संख्या 58 हो गई है। राज्यपाल बीएल जोशी ने राजभवन के मुख्य सभागार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन तथा कुछ अन्य वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मंत्रिमण्डल विस्तार में युवाओं को तरजीह दी गयी है। शपथ लेने वालों में समाजवादी पार्टी के प्रान्तीय प्रवक्ता तथा विधान परिषद सदस्य राजेन्द्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री, विजय कुमार मिश्र को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, पवन पाण्डेय, गायत्री प्रजापति, मनोज कुमार पाण्डेय, विजय कुमार मिश्र, राममूर्ति वर्मा, विजय बहादुर पाल, आलोक कुमार शाक्य, राम सकल गुर्जर, सपा महासचिव रामनरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल तथा योगेश प्रताप सिंह को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। पिछले 15 मार्च को अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह मंत्रिमंडल का पहला विस्तार है। विस्तार के बाद अब कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 21, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री पांच और 34 राज्यमंत्री हो गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में जाति समीकरण का भी ख्याल रखा गया है। शपथ लेने वालों में पांच अन्य पिछडे वर्ग के हैं जबकि तीन ब्रामण, दो राजपूत, एक जाट और एक वैश्य को जगह दी गई है। इसके पूर्व गत 15 मार्च को मुख्यमंत्री समेत 48 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। उनमें से खेल मंत्री कामेश्वर उपाध्याय का निधन हो गया है पिछले वर्ष मार्च में सरकार के गठन के बाद मंत्रिपरिषद का यह पहला विस्तार है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 15 मार्च को शपथ ली थी। 

Similar News