फांसी के बाद तिहाड़ में ही दफनाया गया अफजल

Update: 2013-02-09 00:00 GMT

नई दिल्ली। ससंद हमले के आरोपी अफजल गुरु को तिहाड़ में ही दफनाया गया। उसे आज सुबह दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दी गई है। उसे फांसी पर लटकाए जाने की प्रक्रिया सुबह आठ बजे तक पूरी हो गई। अफजल को 2004 में मौत की सजा सुनाई गई थी ।  गौरतलब है कि पिछले साल ही मुंबई हमले के दो‍षी अजमल आमिर कसाब को भी फांसी की सजा दी जा चुकी है। फांसी पर लटकाए जाने के दोनों मामले प्रणब मुखर्जी के राष्‍ट्रपति पद पर रहते हुए आए। 13 दिसम्बर, 2001 को भारतीय संसद पर आतंकवादियों ने हमला बोल दिया था। संसद पर हुए हमले में अफजल ने साजिशकर्ता के तौर पर मुख्य भूमिका निभाई थी।




Similar News