फिर बढ़ सकता है रेल किराया

Update: 2013-03-23 00:00 GMT

नई दिल्ली | महंगाई की मार झेल रही आम जनता की मुसीबतें आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली हैं | रेलवे बोर्ड ने एक बार फिर रेल यात्री किराया बढ़ाने के संकेत दिए हैं। रेलवे बोर्ड के मुताबिक रेल यात्री किराए में फिर से बढ़ोतरी होगी। सरकार फ्यूल सरचार्ज को ढुलाई भाड़े के साथ यात्री किराए को भी जोड़ने की तैयारी में है। इसकी जानकारी रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनय मित्तल ने दी। विनय मित्तल के मुताबिक अक्टूबर समीक्षा में फ्यूल सरचार्ज को रेल किराए में जोड़ा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो डीजल के दाम बढ़ने-घटने का सीधा असर आपके रेल किराए पर होगा।
गौरतलब है कि रेल बजट पेश होने से पहले जनवरी में ही रेल किरायों में बढ़ोतरी की गई थी | उस समय यह कहा गया था कि रेल किराया सालों से नहीं बढ़े हैं, इसलिए इसे बढ़ाना जरूरी है| 




Similar News