पाकिस्तान कैदी पर हमले की जांच शुरू : शिंदे

Update: 2013-05-03 00:00 GMT

नई दिल्ली | केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि जम्मू की एक जेल में पाकिस्तानी कैदी पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी गई है। शिंदे ने कहा, "घटना सुबह आठ से 8.30 बजे के बीच हुई है। जम्मू जेल में पाकिस्तानी कैदी पर हमला हुआ है। इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।" उन्होंने हालांकि, इस हमले को पाकिस्तान में सरबजीत सिंह की मौत का प्रतिशोध माने जाने से इंकार कर दिया। पाकिस्तान की जेल में 23 सालों से कैद रहे सरबजीत की बुधवार देर रात लाहौर अस्पताल में मौत हो गई थी। सरबजीत को आतंकवादी घटना में दोषी ठहराकर उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी।


Similar News