फिर अनशन करेंगें  अन्ना

Update: 2013-06-21 00:00 GMT

मुंबई |  जन लोकपाल मुद्दे पर प्रसिद्घ समाजसेवी अन्ना हजारे ने दो अक्टूबर से एक बार फिर दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन पर बैठने का ऐलान किया है।
भ्रष्टाचार रोकने में सरकार की नाकामी को लेकर कुछ सप्ताह पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिख चुके अन्ना ने कहा कि जन लोकपाल कानून न लाकर सप्रंग सरकार ने उनकी पीठ में छुरा घोपा है।
संसद में "जन लोकपाल बिल" की मंजूरी सुनिश्चित करने में केंद्र सरकार की असफलता पर निराशा व्यक्त करते हुए अन्ना ने कहा, उनकी पीठ में छुरा घोपा गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ने वाले हजारे ने कहा, "मैं दिल्ली में रामलीला मैदान पर दो अक्टूबर से एक बार फिर अनशन पर बैठूंगा।" विदित हो कि लोकपाल को लेकर अन्ना दिल्ली और मुंबई में पहले भी अनशन कर चुके हैं।


Similar News