भारी भीड़ के चलते केजरीवाल का जनता दरबार स्थगित

Update: 2014-01-11 00:00 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली सचिवालय के बाहर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जनता दरबार स्थगित हो गया है। शिकायतकर्ताओं की भीड़ इतनी बढ़ गई कि केजरीवाल को बीच में ही निकलना पड़ा। जनता दरबार आज पूरी तरह से असफल रहा।  दरअसल, जनता दरबार शुरू होते ही लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे बढ़ने लगे। लोगों की भीड़ से अव्‍यवस्‍था फैल गयी। इस भीड़ ने सुरक्षा घेरा भी तोड़ दिया था।
केजरीवाल ने कहा, भीड़ बढ़ने के कारण वहां से बाहर निकलना पड़ा। हमें इतनी भीड़ का अनुमान नहीं था। इसके लिए हमें अनपनी सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ाना होगा ताकि एक-एक कर लोगों की समस्याओं को सुना जा सके।
गौरतलब हो कि केजरीवाल अपने पूरे मंत्रीमंडल के साथ दिल्ली सचिवालय के समक्ष जनता की शिकायत सुनने के मौजूद थे। केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की।  भारी भीड़ में कई लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी खो गए।
दूसरी ओर, यहां मदद की गुहार लगाने आए हजारों लोगों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। दिल्ली पविहन निगम के कुछ कर्मचार अपनी समस्याओं को लेकर आए तो उन्हें इसका मौका नहीं मिल सका। वहीं, छत्तीसगढ़ से दिल्ली आए आदिवासी समूह के कुछ लोग भी मुख्यमंत्री से मिलकर  बुनियादी सुविधाओं की मांग करने आए जिन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी तरह, लगभग पांच हजार की संख्या में यहां पहुंचे शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं का कोर्ई हल नहीं मिल सका। जनता ने इसे मुख्यमंत्री का ‘फ्लॉप शो’ कहा है।

Similar News