भारतीय महिला शक्ति देवी को मिला 'शांतिरक्षक पुरस्कार'

Update: 2014-10-14 00:00 GMT

संयुक्त राष्ट्र। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के अभियान में‘असाधारण उपलब्धियां’ अर्जित करने और यौन एवं लिंग आधारित हिंसा के पीड़ितों की मदद में मदद करने के लिए भारत की एक महिला पुलिस निरीक्षक को अंतरराष्ट्रीय महिला शांतिरक्षक पुरस्कार से सम्मानित है।
विश्व निकाय की पुलिस शाखा ने प्रतिष्ठित ने शक्ति देवी को अंतरराष्ट्रीय महिला पुलिस शांतिरक्षक पुरस्कार-2014 से पुरस्कृत किया गया है। वह फिलहाल अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के अभियान में तैनात हैं।
संयुक्त राष्ट्र की पुलिस शाखा ने एक पत्र द्वारा कहा कि देवी को अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में महिला पुलिस परिषद प्रतिष्ठान का नेतृत्व करने में उनकी ‘असाधारण उपलब्धियों’ के लिए सम्मानित किया गया है।, इसने कहा कि देवी ने महिला पुलिस के स्तर में सुधार में योगदान दिया है। इसके साथ ही, पुलिस के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के लक्ष्य को पूरी तरह ग्रहण करने में भी उन्होंने अफगान पुलिस की प्रभावी मदद की है।
इसके अतिरक्त यौन एवं लिंग आधारित हिंसा के पीड़ितों के लिए सेवा में सुधार में उनकी दृढ़ कटिबद्धता ने सफल जांच और अभियोजन को अंजाम दिया है।

Similar News