बोइंग ने भारत को सौंपा छठा पी-8आई समुद्री गश्ती विमान

Update: 2014-11-26 00:00 GMT

वॉशिंगटन | अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने छठा पी-8आई नौवहन गश्ती विमान भारत को सौंप दिया है। पी-8आई वर्ष 2009 में किए गए उस अनुबंध का हिस्सा है, जिसमें ऐसे आठ विमान सौंपे जाने का करार हुआ था। यह विमान भारतीय नौसेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे अन्य पांच विमानों के साथ शामिल होने के लिए नौसेना के हवाई प्रतिष्ठान राजाली पहुंच गया।
शेष दो विमानों की आपूर्ति वर्ष 2015 में होनी है। भारत में बोइंग के रक्षा, अंतरिक्ष एवं सुरक्षा मामलों के उपाध्यक्ष डेनिस स्वैन्सन ने कहा, भारत में पी-8आई का आगमन इस कार्यक्रम के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण कदम है। यह इस वर्ष की हमारी अंतिम आपूर्ति है।

Similar News