मुजफ्फर नगर दंगे के लिए सपा सरकार दोषी: राजनाथ

Update: 2014-02-02 00:00 GMT

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज मेरठ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के लिए सपा सरकार दोषी है। उन्होंने कहा कि वहाँ पर पीड़ितों को आर्थिक मद्द भी धार्मिक आधार पर दी जा रही है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत आबरू सुरक्षित नहीं है। सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के हौसले पस्त हो चुके हैं। वह पहले ही अपनी पराजय  स्वीकार कर चुकी है। कांग्रेस ने दिल्ली में आप आदमी पार्टी को समर्थन देकर अपनी मंशा जाहिर कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में देश में हजारों साम्प्रदायिक दंगे हुए इसके लिए कांग्रेस को देश से क्षमा मांगनी चाहिए। मेरठ की धरती को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि यह वीरों की धरती है। चैधरी चरण सिंह और महेन्द्र सिंह टिकैत ने किसानों के लिए संघर्ष किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस दिन नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री  बन जायेंगे उसी दिन किसानों के लिए एक मुकम्मल व्यवस्था देंगे क्योंकि हम जानते हैं कि यदि भारत को खड़ा करना है तो यहां के किसानों को खड़ा करना होगा। हिन्दुस्तान का किसान सबसे बड़ा ग्राहक है। इसलिए भाजपा सरकार आने के बाद हम ऐसी योजना लायेंगे कि किसानों के खेतों की आमदनी  तय की जायेगी और किसानों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। 

Similar News