नई दिल्ली। इराक में चल रहे गृहयुद्ध का प्रत्यक्ष असर भारत पर पड़ने लगा है। जानकारी अनुसार, भारत में पेट्रोल की कीमत में दो रूपए का इजाफा हो सकता है। इराक में चल रहे संकट के कारण दुनिया भर में कच्चे तेल की आपूर्ती पर भारी असर पड़ रहा है, जिससे विश्व बाजार में कच्चा तेल महंगा हो गया है।। इराक के कई शहरों सहित तेल रिफाइनरियों पर विद्रोहियों ने अपना कब्जा कर लिया है। कल आतंकवादियों ने इराक की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर कब्जा कर लिया।