मुख्यमंत्री ने पेश किया यूपी का बजट

Update: 2014-06-20 00:00 GMT

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य के 2014-15 वित्तीय वर्ष का बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने सदन का बहिर्गमन कर दिया। मुख्यमंत्री ने 12.20 मिनट पर सदन के भीतर 2,74,704.59 करोड़ रूपये का बजट किया।
उप्र का यह बजट पिछले आठ वर्षों में सबसे बड़ा बजट है। इस बार का बजट पिछले वर्ष की तुलना में 22 फीसदी अधिक है।इससे पूर्व विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही 12.20 मिनट पर शुरू हुई, भाजपा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के बजट भाषण का विरोध करते हुए सदन से बहिर्गमन कर गये। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद फरवरी में राज्य सरकार ने विधानमंडल में 2,59,848.68 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया था।

Similar News