फिल्म 'हैदर' में मैंने ईमानदारी और जुनून के साथ काम किया है: शाहिद

Update: 2014-09-28 00:00 GMT

​मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा है कि फिल्म 'हैदर' में उन्होंने पूरी ​ईमानदारी के साथ काम किया है। क्योंकि वह शेक्सपियर के दुखद नायक की भूमिका में खुद को या दर्शकों को धोखा नहीं देना चाहते थे।
इस फिल्म में शाहिद ने कुछ दृश्यों के लिए अपने बाल भी मुड़वाए हैं। इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई हैं।
शाहिद ने कहा और भी विकल्प थे लेकिन मैंने ‘हैदर’ के लिए इसे सही नहीं समझा। मैंने फिल्म में ईमानदारी और जुनून से काम किया है। मैंने इसे ‘दिल से’ किया है। इस भूमिका को निभाते हुए मैं दर्शकों या खुद को धोखा नहीं देना चाहता था। मैं कुछ अलग और चौंकाने वाला करना चाहता था।
फिल्म में शाहिद के अलावा श्रद्वा कपूर, तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। शाहिद की ‘कमीने’ के बाद विशाल के साथ यह दूसरी फिल्म है। यह फिल्म दो अक्तूबर को रिलीज हो रही है। निर्देशक विशाल भारद्वाज ने इसे पहले भी दो फिल्मे शैक्सपीयर के नाटको पर बनाई थी। ​जिनमें ‘मकबूल’ (मेकबेथ) और ‘ओमकारा’ (ओथेलो) पर आधारित थीं।

Similar News