फिर लगे 'प्रियंका को कांग्रेस की कमान' वाले पोस्टर, मची खलबली

Update: 2015-01-12 00:00 GMT

इलाहाबाद। कांग्रेस में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की अटकलों के बीच फिर प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग होने लगी है। इलाहाबाद में प्रियंका को लाने की मांग को लेकर पोस्टर लगे हैं। आज प्रियंका गांधी की जन्मदिन है। इस मौके पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी को लेटर लिखकर प्रियंका को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग की है।
यही नहीं इस पोस्टर में दिग्गिजय सिंह को भी आड़े हाथों लिया गया है। दिग्गिजय ने कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की सिफारिश की थी, पोस्टर में लिखा गया है कि दिग्गिजय की नहीं अपने कार्यकर्ताओं की सुनो
कार्यकर्ता इससे पहले भी कई बार पोस्टर के माध्यम से वो अपनी मंशा का इजहार कर चुके हैं। इनका कहना है प्रियंका का अध्यक्ष बनाना पार्टी हित में होगा। 

Similar News