फ्रांस पर हो सकते हैं रासायनिक और जैविक हमले:वाल्स

Update: 2015-11-19 00:00 GMT

पेरिस। फ्रांस के प्रधानमंत्री मैन्युअल वाल्स ने देश में रासायनिक और जैविक हथियारों के हमले की आशंका जतायी है। उन्होंने आपातकाल की स्थिति को विस्तार दिए जाने के लिए हुई चर्चा पर यह बात कही।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में आतंकवादी हमलों के मद्देनजर उठाए जाने वाले कदमों पर संसद में हुई बहस में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में रासायनिक या जैविक हथियारों से भी खतरा है। इसके पहले फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस्लामिक स्टेट(आईएस) के हमलों में 129 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हो गये थे। इसके जवाब में फ्रांस ने आईएस के गढ़ सीरिया में अन्य देशों के साथ मिलकर कई हवाई हमले किये हैं।

Similar News