भूकंप के तेज झटकों से थर्राया दक्षिणी हिंद महासागर

Update: 2015-12-05 00:00 GMT

हांगकांग। दक्षिणी हिंद महासागर में भारतीय समयानुसार करीब 6.24 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। लेकिन इससे जान-माल की किसी प्रकार की क्षति होने की आशंका काफी कम है। यूएस मैकडोनल्ड द्वीप और हर्ड द्वीप के पूर्व-पूवोत्तर में करीब 1020 किलोमीटर दूर शनिवार सुबह छह बजकर 24 मिनट (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात दस बजकर 24 मिनट पर) भूकंप आया। इसका केंद्र दक्षिणपूर्व भारतीय रिज में था जोकि दक्षिणी हिंद महासागर के सागर तल पर स्थित एक टेक्टिोनिक प्लेट सीमा है।

Similar News