भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट जारी, कई बडी घोषणाएं शामिल

Update: 2015-02-03 00:00 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव से चार दिन पहले आज भाजपा ने अपना विज़न डॉक्यूमेंट जारी किया। घोषणापत्र की जगह इस बार विज़न डॉक्यूमेंट के सहारे बीजेपी ने दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने का दावा किया। इस मौके पर बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी किरण बेदी के साथ मौजूद थे। इसे जारी करते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी का विजन डॉक्यूमेंट दिल्ली के विकास का रास्ता है। ये चुनाव दिल्ली के भविष्य के लिए अहम हैं। ये चुनाव दिल्ली का विजन तय करेगा। इस विजन डॉक्यूमेंट के तहत दिल्ली में कंप्यूटराइज्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट होगा। दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाकर हर घर में पानी पहुंचाना है। दिल्ली के बीमार अस्पतालों को ठीक करेंगे। दिल्ली के गरीबों को एक लाख मकान बनाकर देंगे। 24 घंटे बिजली व्यवस्था करेंगे। इससे पहले पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने सोशल साइट्स पर इस विजन डॉक्यूमेंट का ब्लू प्रिंट भी जारी किया था। दिल्ली में 7 फरवरी को वोटिंग होनी है। - झुग्गी-झोप़डी पर सिर्फ राजनीति नहीं होनी चाहिए। - हर विभाग में पूरी तरह कंप्यूटरीकरण होगा, ताकि पारदर्शिता आए। - एक्सपर्ट एडवाइजरी काउंसिल, दिल्ली एक बहुत बडी-बहुत बडी चुनौती है। - सेंटर के बिना दिल्ली स्टेट अधूरा है, केंद्र सरकार के साथ कोई टकराव नहीं, बल्कि सामंजस्य। - सौ फीसदी पारदर्शिता का रखेंगे खयाल। - हर मूलभूत जरूरतों पर ध्यान देगी सरकार। - विजन डॉक्यूमेंट पर पहले दिन से शुरू होगा काम। - विजन डॉक्यूमेंट के सभी प्वॉइंट पर काम करेगी सरकार। - कैबिनेट मंत्री भी करेंगे "दिल की बात।" - रेडियो पर बताएंगे सरकार की योजनाओं के बारे में। - हर महीने रेडियो पर किरण भी करेंगी "दिल की बात" - लोगों से लागातार बातचीत जारी रहेगी। - रेगुलर फील्ड विजिट किया जाएगा। - विजन डॉक्यूमेंट में 35 मुद्दों का जिक्र। - हर पैसे का रखा जाएगा हिसाब, समझदारी से करेंगे खर्च। - पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी। - महिला सुरक्षा और युवाओं की तरक्की हमारी प्राथमिकता। - सिख दंगा पीडितों के हित के लिए काम करेगी सरकार। - बाहर से आने वाले लोगों की सुविधाओं का रखेंगे खयाल। - मीडिल क्लास के लिए एक लाख मकान बनाए जाएंगे। - दिल्ली को वर्ल्ड कैपिटल बनाया जाएगा। - विजन डॉक्यूमेंट में हर समुदाय के विकास की बात। - बिजली के 7700 करो़ड और पानी के 500 करो़ड रूपये केंद्र के दिए। - हर घर में बिजली और पानी पहुंचाना है।

Similar News