फरीदाबाद में फहराया गया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

Update: 2015-03-03 00:00 GMT

फरीदाबाद | राजधानी दिल्ली से सटे औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) फहराया गया। 250 फीट ऊंचे इस राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फहराया। उस दौरान वहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। सेक्टर-12 के टाउन पार्क में राष्ट्रीय ध्वज जन चेतना ट्रस्ट के तत्वावधान में ये तिरंगा फहराया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन और भाजपा विधायक विपुल गोयल का दावा है कि 250 फीट ऊंचा यह तिरंगा देश में सबसे ऊंचा है। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराये जाने पर फरीदाबाद का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा।
गौरतलब है कि तिरंगा फहराये जाने के लिए ट्रस्ट की तरफ से व्यापक तैयारियां की गई थीं। सोमवार की सुबह तिरंगा फहराए जाने का अभ्यास भी किया गया था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन भी इसमें ट्रस्ट का सहयोग किया।
बता दें, विधायक विपुल गोयल ने पहले राजा नाहर सिंह स्टेडियम में सेलेब्रिटीज मैच कराया था तथा इसके बाद अब सबसे ऊंचा झंडा फहराने की व्यवस्था की है।

Similar News