बोको हरम ने किए नाइजीरिया में बम विस्फोट, 58 लोगों की मौत

Update: 2015-03-08 00:00 GMT

मैदुगुडी | इजीरिया के खूंखार संगठन बोको हरम ने आतंकी संगठन आईएस के साथ हाथ मिला लिया है। एक ऑडियो संदेश में बोको हराम ने आईएस के प्रति निष्ठा दिखाई है। जिस तरह से आतंकी संगठन आईएस अपने आतंकी खौफ दुनिया में फैला रहा हैं। उसी के नक्शो क़दम पर बोको हराम चल रहा हैं।
पूर्वोत्तर नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर मैदुगुडी में तीन स्थानों पर हुए बम विस्फोटों में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गयी। इस हिंसा के लिए आतंकवादी संगठन बोको हराम का दोषी ठहराया जा रहा है। मैदुगुडी शहर बोर्नो की राजधानी है।
बोर्नो राज्य के मछुआरा एसोसिएशन के प्रमुख अबुबाकर गमांदी ने बताया कि पहला हमला एक महिला आत्मघाती हमलावर ने स्थानीय समयानुसार सुबह ग्यारह बजकर बीस मिनट पर बागा मछली बाजार में किया।
मौके पर मौजूद गमांदी ने कहा, ‘मोटराइज्ड रिक्शा से उतरने के साथ ही महिला ने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया जिससे 18 लोग मारे गए।’ उगुरी सदर अस्पताल की नर्स ने इन आंकड़ों की पुष्टि की है। सभी पीड़ितों को इसी अस्पताल में ले जाया गया है।
 फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दूसरा विस्फोट आत्मघाती हमलावर ने किया है या नहीं।
गमांदी ने कहा, ‘अभी तक, दोनों घटनाओं के बाद हमारे पास कम से कम 58 शव हैं.. संख्या बढ़ सकती है क्योंकि और लोगों के मरने की आशंका है।’

 
 

Similar News