पापियों का नाश करने भगवान का हुआ अवतार

Update: 2015-06-21 00:00 GMT

ग्वालियर। घर-परिवार और समाज की सुख-समृद्धि के प्रयोजन को लेकर बहोड़ापुर स्थित गरगज बाटिका में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास पंडित सतीश कौशिक महाराज ने भक्तगणों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम एवं कृष्ण के जन्म की कथा का मनमोहक रसपान कराया। कथा व्यास कौशिक महाराज ने बताया कि जब पृथ्वी पर पापाचार बढ़ जाते हैं और चहुंओर त्राहि-त्राहि मच जाती है तब भगवान को अवतार लेना पड़ता है।
कंश के अत्याचारों से जनता परेशान थी और कंश के अत्याचारों से मुक्ति के लिए कृष्ण के रूप में भगवान ने अवतार लिया। कथा के साथ-साथ व्यास जी ने मधुर भजनों का श्र्रवण कराया जिसे सुनकर महिला और पुरुष भक्तगण नाचने-गाने लगे।
इससे पहले कथा के परीक्षित रमेश शर्मा, आर.के.तिवारी, कुंजविहारी गोस्वामी,प्रमोद मिश्रा, अशोक शर्मा, ओ.पी.शर्मा, सुरेशचंद्र सक्सैना, गिरीश भटनागर, सौरभ भारद्वाज, मुंशीराम गांगिल तथा श्रीराम गांगिल ने श्रीमद्भागवत गीता की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी तथा कथा व्यास पंडित सतीश कौशिक महाराज का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत कर व्यासगद्दी पर आसीन कराया।
आज होगी कन्हैया की बाल लीलाओं का बखान
पंडित सतीश कौशिक महाराज ने बताया कि 21 जून को कन्हैया की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया जाएगा। आयोजन समिति महंत पूर्णानंद शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, सतीश सोनी, मनीष शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, विनोद शर्मा, अरुण सक्सैना तथा अरविन्द मिश्रा ने भक्तगणों ने आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का रसपान करें।

Similar News