मुंबई। अर्जुन कपूर ने कहा है कि सुर्खियों में बने रहने का मैं भरपूर आनंद ले रहा हूं। बॉलीवुड में एक अभिनेता के तौर पर पहचान बनाने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है,जिसका मुझे अब लाभ मिल रहा है।
अर्जुन ने कहा कि एक हस्ती के तौर पर मिलने वाले महत्व का मैं पूरी तरह आनंद उठा रहा हूं। अर्जुन ने बताया, ''इस प्रसिद्धि को पाने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। जो लोग कहते है कि वे प्रसिद्धि पसंद नहीं करते वे सभी झूठ बोलते हैं। हमारी फिल्मी दुनिया में हम लोगों का प्यार पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और फिर अगर आप यह कहना शुरू कर दें कि आपको यह पसंद नहीं तो यह बात समझ से परे है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि इस प्रसिद्धि को कैसे संभालना होता है। कुछ लोग ऐसा नहीं कर पाते इसलिए हो सकता है कि वे इसका आनंद नहीं ले पाते हों।