नगरीय प्रशासन के प्रभार पर मंत्री आर्य को दी बधाई

Update: 2015-07-16 00:00 GMT

भिण्ड। सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी, विमानन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य का प्रदेश सरकार में और कद बढ़ गया है। उन्हें नगरीय प्रशासन एवं पर्यावरण विभाग भी अतिरिक्त सौंपा गया है। इस अतिरिक्त प्रभार के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री आर्य को बुधवार की शाम ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्वागत किया और बधाई दी।
भिण्ड जिले में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में राजनीति शुरू कर आगे बढऩे वालों में आर्य का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। संगठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का कर्मठता व ईमानदारी से निर्वहन करने के साथ ही प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में अच्छा कार्य करने के फलस्वरूप ही नगरीय प्रशासन और पर्यावरण विभाग सौंपा गया है। आर्य के आगमन पर स्वागत एवं बधाई देने पहुंचे प्रमुख नेताओं में कृषि उपज मण्डी गोहद के अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर, मालनपुर के सरपंच लोकेन्द्र सिंह, भाजपा नेता शांतनु सिंह भदौरिया, कृषि उपज मण्डी मौ के अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, संजू सिंह, रिशू भदौरिया, कमल सिंह तोमर, गुड्डू इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल थे।
वहीं आर्य के विधानसभा क्षेत्र गोहद में भी खुशी का माहौल है। नगरीय प्रशासन एवं पर्यावरण विभाग मिलने पर आर्य को गोहद क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में संतोषीलाल बांदिल, मुरारीलाल अग्रवाल, सरनाम सिंह गुर्जर, वासुदेव प्रसाद गुप्ता, रामनिवास शर्मा, कमल सिंह तोमर, विष्णु सिंह तोमर, मुन्नासिंह तोमर, संजय झा, चंद्रशेखर शर्मा, रामकुमार भटेले, रमाकांत शर्मा, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, रामसिया जाटव, महेश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव आदि भी शामिल हैं।

Similar News