भदैया कुंड से अभियान चलाकर गाजर घास हटाने के निर्देश

Update: 2015-07-18 00:00 GMT

शिवपुरी। कलेक्टर राजीव दुबे ने नगर पालिका परिषद शिवपुरी के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा (अन्नी) के साथ शहर के पर्यटक स्थल भदैयाकुण्ड पर चल रहे सौन्दर्यीकरण एवं साफ-सफाई कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने सफाई कर कार्य निरंतर जारी रखकर पर्यटक स्थल को और अधिक आकर्षक बनाए जाने के निर्देश नगर पालिका के अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने नगर पालिका द्वारा भदैयाकुण्ड में शुरू किए गए सफाई कार्य का अवलोकन करते हुए कहा कि यह शहर का एक प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पर्यटक स्थल होने के कारण पर्यटकों के लिए बैठने के लिए पर्याप्त बैंचेज भी बनाई जाएं।
उन्होंने वोट क्लब का अवलोकन करते हुए कहा कि इसे भी आकर्षक बनाए, इसके लिए साफ-सफाई, पुताई के कार्य करने के साथ प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्माणधीन शौचालयों का अवलोकन करते हुए इन्हें शीघ्रपूर्ण करने के निर्देश दिए है।
श्री दुबे ने कहा कि भदैयाकुण्ड नगर का एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। इसके आस-पास खड़ी गाजरघास के उन्मूलन हेतु अभियान संचालित किया जाए। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश शर्मा, जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भारत भूषण पाण्डे सहित नगर पालिका के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।

Similar News