दो राजमार्ग होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग!

Update: 2015-08-03 00:00 GMT

पर्यटन क्षेत्र चंदेरी को जोड़ऩे की तैयारी

अशोकनगर | जिले को जोडऩे वाले दो राज्य मार्ग हैं। ये दोनों ही राज्य मार्ग अब राष्ट्रीय राज्य मार्ग बनने की कतार में पहुंच गए हैं। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले कुछ सालों में अशोकनगर जिला नेशनल हाई-वे से जुड़ जाएगा। प्रारंभिक तौर पर राज्य सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा इस दिशा में योजना तैयार कर ली है। यह योजना केन्द्रीय सड़क विकास विभाग को भेजी गई है। ऐसा विभाग ने स्टेट हाई-वों पर बढ़ते वाहनों के दबाव और मुख्य सड़कों को प्रमुख तीर्थ स्थलों, पर्यटक स्थलों को जोडऩे व बड़े शहरों के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से किया है।
7 सड़कों के प्रस्ताव में दो सड़कें जिलेे की:
मप्र राज्य सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के 7 स्टेट हाई-वों के प्रस्ताव तैयार किए हैं। जिनमें अशोकनगर जिले के दो स्टेट हाई-वे क्रमांक 19 और क्रमांक 20 भी शामिल हैं। इनमें राज्य मार्ग क्रमांक 19 राजधानी सहित विदिशा, सीहोर, हरदा को जोड़ते हुए शिवपुरी व दतिया तक पहुंचता है। वहीं राज्य मार्ग क्रमांक 20 गुना से अशोकनगर-ईसागढ़ होते हुए टीकमगढ़ आदि जिलों को जोड़ता है। सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा यह प्रस्ताव केन्द्रीय भू-तल मंत्री नितिन गड़करी के प्रदेश दौरा उपरांत भेजा गया है। जिससे यह माना जा रहा है कि श्री गड़करी के प्रदेश दौरे के दौरान इन सड़कों को लेकर चर्चा की गई होगी। राज्य मार्ग से राष्ट्रीय राज्य मार्ग में बदलने की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर जिले भर में मार्ग के स्वरूपों को लेकर चर्चा व बहस शुरू हो गई है।
1000 किमी से ज्यादा दूरी:
दोनों राजमार्ग हरदा से दतिया व गुना से कटनी लगभग एक हजार किमी से अधिक की दूरी के हैं। इनमें हरदा से दतिया की दूरी 596 किमी बताई जा रही है। जबकि गुना से कटनी राजमार्ग की दूरी 481 किमी बताई जा रही है। इस तरह इन दोनों ही राज्य मार्गों की कुल दूरी 1077 किमी की है। ये मार्ग हरदा से दतिया के बीच खण्डवा, नरसुल्लागंज, सीहोर, भोपाल, सांची, विदिशा, मुंगावली, चंदेरी, पिछोर होते हुए दतिया से जुड़ता है। इसी तरह भावरगढ़़ (राजस्थान) से गुना जिले के फतहगढ़, गुना, शाढ़ौरा, अशोकनगर, ईसागढ़, चंदेरी, टीकमगढ़ होते हुए कटनी से जुड़ता है।
पर्यटन क्षेत्र चंदेरी को मिलेगा बढ़़ावा:
अब तक नेशनल हाई-वे से दूूर अशोकनगर जिला आने वाले कुछ ही वर्षों में नेशलन हाई-वे से जुड़ जाएगा। फिलहाल इस दिशा में प्रदेश सरकार ने पर्यटन क्षेत्रों को बढ़़वा देने के उद्देश्य से कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत जिले की सीमा सेे दो स्टेट हाई-वे गुजरते हैं जिन्हें नेशनल हाई-वे का दर्जा दिलाने की दिशा में पहल शुरू की गई है। आने वाले में समय में दोनों राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राज्य मार्गों का दर्जा मिल जाएगा तो इससे चंदेरी के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। अभी तक हर वर्ष चंदेरी में हजारों की संख्या में पर्यटक आते रहे हैं। उन्हें चंदेरी के ऐतिहासिक स्मारक, किला कोठी, जौहर स्मारक, राजा-रानी महल, नानोन के भित्ती चित्र आदि आकृर्षित करते हैंं तो उनका मन एक बार फिर आने का होता है मगर आवागमन के लिए अच्छी सड़केंं उनके मन को सदैव कचौटी रहीं हैं। यही नही चंंदेरी की विश्व प्रसिद्ध साडि़़य़ों को भी नेशनल हाई-वे से जुडऩे पर व्यवसाय को बढ़़ावा मिल सकेगा। जहां जिले वासियों को नेशनल हाई-वे के मार्ग सुलभ दिखाई दे रहे हैंं वहीं चंदेरी वासियों के लिए एक नही बल्कि दो-दो नेशनल हाई-वे मिलने के सपने दिखाई देने लगे हैं। उधर जिले का एक हाई-वे गुना-अशोकनगर-ईसागढ़़ बीते वर्षोंं से तैयार हो रहा है। जिसमें अभी भी अशोकनगर से ईसागढ़ के बीच का कार्य शेष है। बताया जा रहा है कि ये मार्ग चालू वर्ष के जून माह में पूरा किया जाना था।

Similar News