रेत खदानों पर एसडीएम का छापा

Update: 2015-08-07 00:00 GMT

अवैध रेत और पोकलेन मशीन जब्त


मेहगांव, निप्र। एसडीएम उमा करारे ने गुरुवार को नायब तहसीलदार मनीष श्रीवास्तव एवं माला शर्मा, थाना प्रभारी अमायन विनोद छाबई, आरआई हरिविलाश, पटवारी विनोद शाक्य, लोकेश शाक्य, बेताल गोयल, चेतनानंद दुबे की संयुक्त टीम बनाकर दोपहर लगभग दो बजे अड़ोखर टकपुरा मार्ग पर रेत खदानों पर बड़ी कार्रवाई कर अवैध रेत तथा पोकलेन मशीन को जब्त किया। जिससे रेत माफियोंओं मे हड़कंप गया।
एसडीएम उमा करारे को बहुत दिनों से शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस पर आज एक बड़ी कार्रवाई की। उनके अनुसार 10 हजार घन मीटर की परमीशन थी, मगर रेत ठेकेदारों ने कई गुना अवैध रेत भण्डारण कर रखा था। इसके अलावा रोड से 50 मीटर दूरी पर नियमानुसार रेत भण्डारन होना चाहिए था जो कि मुख्य रोड पर अवैध भण्डारण किया गया है। प्रारूप 10 स्टाक रजिस्टर का संधारण भी नहीं किया गया था, मौके पर दो पोकलेन मशीन जप्त कर एक मशीन उनके चालकों का सुपर्द की गई। एसडीएम ने खनिज विभाग को सीमांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पत्र लिखा है।
इनका कहना है
एसडीएम द्वारा अड़ोखर टकपुरा मार्ग पर रखे भण्डारण रेत की निरीक्षण किया हमको निर्देशित किया गया है। रखे रेत भण्डारण से किसी प्रकार का उठाव न हो व पोकलेन मशीन जब्त रखें, जब तक जांच पूर्ण न हो तब तक उठाव नहीं होने दें।
                                                         विनोद छाबई
                                                         थाना प्रभारी, अमायन

Similar News