इंडोनेशिया में भूकंप का झटका, 39 लोग घायल

Update: 2015-09-25 00:00 GMT

मनोकवारी। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत में आज तड़के 6.6 तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप के झटके तेज होने के कारण इसमें 39 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, भूकंप का झटका आज तड़के महसूस किया गया जिसका केंद्र इंडोनेशिया के पश्चिम पापुआ प्रांत में सोरोंग से 28 किलोमीटर दूर था। सैकड़ों लोग दहशत में घर से निकल कर भागने लगे जिसमें 39 लोग घायल हो गए। इस आपदा में करीब 260 घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है जिसके चलते प्रशासन ने सैकड़ों लोगों को अस्थायी बसेरे में रखा है।
वहीं, भूकंप के केंद्र बिंदु से 315 किलोमीटर दूर मनोकवारी शहर में भी खौफ का आलम है। एक स्थानीय अस्पताल से सैकड़ों मरीजों को सुरक्षित निकाला गया।

Similar News