देशद्रोहियों के समर्थन में आना कांग्रेस की ओछी हरकत

Update: 2016-02-22 00:00 GMT

14 मण्डलों में भाजपा ने मनाया धिक्कार दिवस    

भाजपाइयों ने जलाए सोनिया और राहुल के पुतले

भिण्ड। जेएनयू मामले को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल सहित अन्य नेताओं द्वारा दिए गए बयानों के बाद भाजपा द्वारा उनका विरोध प्रदर्शन आरंभ हो गया है। इसके तहत जिले भर के 14 मण्डलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा धिक्कार दिवस मनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पुतले जलाए गए। इसके साथ ही कई स्थानों पर मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

रविवार को विरोध प्रदर्शन के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपा कार्यकर्ता के गांधी मार्केट पर एकत्रित हुए, जहां देशद्रोहियों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राष्ट्रद्रोही करार दिया। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने दोनों पुतलो को लेकर परेड चौराहे पहुंचे। जहां सोनिया और राहुल के पुतलो को भाजपा नगर अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह भदौरिया ने मुखाग्नि दी और उनको घसीटते हुए धिक्कार दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि जेएनयू में अफजल के समर्थन में नारे लगाने वाले देश के सर्वोच्च न्यायालय तथा देश की सम्प्रभुता को चुनौती दी है। ऐसे देशद्रोहियों का समर्थन करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आंतकवादी को सम्मानजनक देकर उसका महिमा मण्डन कर रहे है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और सांम्यवाद साथ-साथ नहीं पनप सकते जहां राष्ट्रवाद की अलख जगेगी वहां साम्यवाद की हरकतें चल नहीं सकती है। भाजपा ऐसे कई अराष्ट्रीय शक्तियों के उन्मूलन का वृत लेकर मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि वामपंथी कम्युनिष्ट कांग्रेस के कंधे पर बन्दूूक रखकर भाजपा तथा संघ को निशाना बनाना चाहते है, भाजपा के कार्यकर्ता इनका मुंह तोड़ जवाब देंगे।

माफी मांगे सोनिया और राहुल
इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले जेएएनयू परिसर में लगाए गए राष्ट्र विरोधी नारों का भाजपा कड़ी निंदा करती है। इस प्रकार की गतिविधियां राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है जिसे कतई सहन नही किया जाएगा। इसके लिए राहुल और सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होने कहा कि भाजपा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दंडित अफजल के साथ न होकर देश की रक्षा करने वाले शहीद जवानों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है। हम सभी राष्ट्रभक्तों व संस्थाओं को देश की सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों की चिंता करनी चाहिए।

Similar News